उत्तराखंड
Big Breaking: हार के बाद कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, गोदियाल सहित इन पांच नेताओं से मांगा इस्तीफा…
देहरादूनः विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पांचों राज्य में करारी हार मिली है। हार के बाद अब कांग्रेस बड़ा फेरबदल करने वाली है। हार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने गणेश गोदियाल सहित पांचों राज्यों के प्रेदश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा है कि वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना इस्तीफा दे दें।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पांच राज्यों में बड़ी हार के बीच कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और बड़े फेरबदल की खबर है। सोनिया गांधी ने मंगलवार को सभी प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी शेयर की है। इस आदेश के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू, अजय कुमार लल्लू , गणेश गोदियाल,नमेईरकपैम लोकेन सिंह अपने पद से इस्तीफा देंगे। वहीं गोवा में गिरीश चोडनकर पीसीसी अध्यक्ष थे, जिन्होंने गोवा में कांग्रेस की हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए पद का त्याग करने की बात भी कही थी, जिसे कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने ठुकरा दिया था। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में करीब साढ़े चार घंटे तक हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में यह फैसला भी किया गया था कि संसद का बजट सत्र संपन्न होने के तत्काल बाद एक ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया जाएगा जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel