उत्तराखंड
Corona News: कोरोना का एक और मरीज। 48 पहुंचा आंकड़ा
UT- उत्तराखंड में आज कोरोना का एक और केस पॉजिटिव आया है। यह मरीज नैनीताल जिले के वन भूल पुरा से सामने आया है
बनफूल पुरा का इलाका कंप्लीट लॉक डाउन है और यह एक हॉटस्पॉट के रूप में घोषित है। अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या राज्य में 48 हो गई है,
जबकि अभी तक 25 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना के 360 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है
अभी तक राज्य में 4767 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं जिसमें से 4239 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 327 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। एक और गौरतलब तथ्य यह है कि कल भी एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
और कल की मेडिकल बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने कुल मरीजों का आंकड़ा 47 बताया था। आज एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अपने हेल्थ बुलेटिन में मरीजों का आंकड़ा 47 ही बताया है।
हालांकि बाद में सुधार कर दूसरी रिपोर्ट भेज दी गई। अहम तथ्य यह है कि सुबह से शाम तक स्वास्थ्य विभाग पूरे 24 घंटे में एक रिपोर्ट तैयार करता है
और उसमें भी आंकड़ों की यह गलती अपने आप में एक गंभीर चूक तथा लापरवाही को प्रदर्शित करती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel