उत्तराखंड
सावधान: ब्रिटेन से उत्तराखंड पहुंचा कोरोना स्ट्रेन, देहरादून के 6 लोगों में स्ट्रेन की पुष्टि…
देहरादून: ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर दुनिया भर में एक बार फिर से डर का माहौल पैदा हो गया है। वहीं ब्रिटेन में पाया गया कोविड का सेकंड स्ट्रेन दून पहुंच चुका है। ब्रिटेन से लौटे 5 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं एक कॉन्टेक्ट केस भी सामने आया है।
23 नवंबर से 25 दिसंबर तक ब्रिटेन से 131 लोग दून लौटे हैं। हालांकि अभी तक इनमें से सिर्फ 41 लोगों के ही सैंपले टेस्ट के लिए गए हैं। बाकी लोगों को तलाशा की जा रही है। संडे रात को इनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सक इस बड़े खतरे का इलाज सतर्कता और कोविड-19 के नियमों का पालन करना ही बता रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के लिए फिलहाल स्वास्थ्य महकमा पुरजोर तरीके से वायरस के प्रसार को रोकने में जुटा हुआ है। साथ ही संक्रमित मरीजों का बेहतर उपचार हो इस पर काम किया जा रहा है। नए किस्म के कोरोना वायरस के संक्रमण की खबर ने सभी की चिंताएं बढी दी हैं। इस नये स्ट्रेन से निपटने के लिए चिकित्सकों ने लोगों को ज्यादा एहतियात बरते जाने की सलाह दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel