उत्तराखंड
Corona update: उत्तराखंड में फिर फूटा कोरोना बम, टिहरी सहित इन जिलों में मिले 300 ज्यादा मामले…
देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना वायरस बेकाबू होने लगा है बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 310 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि, एक मरीज की मौत हुई है। जिलेवार आज (मंगलवार) के आंकड़ों पर नजर डाले तो सबसे ज्यादा देहरादून में 192, हरिद्वार में 26, नैनीताल में 26, पौड़ी गढ़वाल में 34, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में 3, उधमसिंह नगर में 13 ,अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर में 2, चमोली में दो,और उत्तरकाशी में एक मरीज मिला है। वहीं आज चमोली में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है।
कोटद्वार के श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन को पहुंचने वाले 12 लोगों और दो स्थानीय लोगों समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर पंकज पांडेय ने कोविड संक्रमित होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 310 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं एक संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 345963 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं आज 111 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 654 हो गई है। जिससे सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
गौरतलब है कि कोरोना के आंकड़े पिछले 4 दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं और आज 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं उससे साफ लगता है कि नए साल और क्रिसमस की छुट्टी के साथ-साथ राजनीतिक दलों की रैलियां भी उत्तराखंड में कोरोना की लहर बढ़ाने का काम कर रहे हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश की धामी सरकार जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सख्त कदम उठाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel