उत्तराखंड
Corona Update: तीसरी लहर के खतरे के बीच राहत भरी खबर, आज मिले इतने संक्रमित मरीज, देखें आंकड़े…

देहरादूनः उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर है। दो दिन से लगातार कोरोना केस में गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य में आज कोरोना के (2813) मामले सामने आये है। इसके साथ ही आज मौत के आंकडे में भी कमी देखने को मिली है। राज्य में आज 7 लोगों की मौक हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार के करीब पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में 978 मामले सामने आए है तो वहीं हरिद्वार में 422 नए केस मिले है। पौड़ी में 203, उतरकाशी में 103, तो वहीं टिहरी में 49 केस सामने आए है। बागेश्वर में आज 87 तो नैनीताल में 257, अल्मोड़ा में 170, पिथौरागढ़ में 96, उधमसिंह नगर में 194, रुद्रप्रयाग में 113, जबकि चंपावत में 74 और चमोली में 67 केस मिले है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 30927 पहुंच गया है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लेकिन कोरोनावायरस के मामलों में कमी आने के बाद अब राज्य सरकार ने स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला किया है। उत्तराखंड में आगामी 31 जनवरी से स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। राज्य में 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र फिजिकल क्लासेस अटेंड कर सकेंगे, जबकि कक्षा 1 से 9 तक की क्लास अभी ऑनलाइन ही चलेंगी। हालात के मुताबिक अगला फैसला लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


