उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग: प्रदेश में बढ़ा कोविड कर्फ़्यू, मामले कम, लेकिन ढिलाई नहीं बरतना चाहती सरकार…
देहरादून। राज्य में कोविड कर्फ़्यू अभी और एक हफ्ते तक प्रभावी रहेगा। भले ही उत्तराखंड में कोरोना के मामले गिरावट की ओर हैं, लेकिन सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक सप्ताह तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है। जो कि 13 जुलाई से 20 जुलाई तक रहेगा।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट और हिल स्टेशन के लिए नियम बदले गये हैं। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना को देखते हुए प्रदेश में 20 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसके बाद प्रदेश में 20 जुलाई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान काफी रियायतें भी सरकार द्वारा दी गई हैं।
राजधानी में उत्तराखंड सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में कोरोना Curfew को 20 जुलाई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पहले की तरह ग्रामीम इलाकों में डीएम को विषेश पावर दी गई है। कोरोना वैक्सीन के लिए जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। शादी में 50 लोगों की इजाजत है और सभी के पास 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।शवयात्रा में भी 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। 18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोचिंग सेंटर खुल सकती है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन होना अनिवार्य है। सामाजिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियां बंद रहेंगी। दूसरे राज्यों से आने वालों को 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। वही देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel