उत्तराखंड
पंजाब के नए सीएम दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी होंगे, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी…
पंजाब: आखिरकार कांग्रेस आलाकमान की लंबी माथापच्ची के बाद पंजाब में मुख्यमंत्री के नाम तय हो गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के 24 घंटे बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया। दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। चन्नी आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा (सुक्खी) के नाम पर सहमति बन गई थी। लेकिन नवजोत सिद्धू उनके नाम पर राजी नहीं थे। सिद्धू ने खुद को मुख्यमंत्री बनाने का दावा ठोंका था, लेकिन वे पंजाब कांग्रेस के प्रधान हैं, इसलिए हाईकमान ने उनके नाम को हरी झंडी नहीं दी। इसके बाद सिद्धू खेमे ने दलित मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। चन्नी भी कैप्टन के खिलाफ बगावत करने वाले ग्रुप में शामिल थे। सिद्धू की तरफ से चन्नी का नाम रखने के पीछे खास वजह है। दरअसल, सिद्धू ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं जो उनकी बात सुने, लेकिन सुखजिंदर रंधावा का स्वभाव उस तरह का नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
