उत्तराखंड
उत्तराखंड प्रीमियर लीग: पिथौरागढ़ चैंप्स ने हरिद्वार हीरोज को 06 विकेट से हराया, शाश्वत रावत ने खेली शानदार पारी
देहरादून: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे लीग मुकाबले में पिथौरागढ़ चैंप्स ने हरिद्वार हीरोज को 06 विकेट से हरा दिया है। पिथौरागढ़ चैंप्स के शाश्वत रावत ने 54 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
आज पिथौरागढ़ चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हरिद्वार ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाये हरिद्वार की और से कुणालवीर ने नाबाद 88 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान अभय नेगी ने 13 रन जबकि हिमांशु बिष्ट ने नाबाद 12 रन बनाए। आर्यन शर्मा ने भी 12 रनों की पारी खेली। पिथौरागढ़ की और से आदित्य सेठी ने दो विकेट, राजन चौधरी, सनी कश्यप व विजय कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
जीत के लिए 158 रनों का पीछा करते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने 20वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। पिथौरागढ़ चैंप्स की और से शाश्वत रावत ने 54 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ़ दी मैच और गेम चेंजर ऑफ़ दी मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं शिवम खुराना ने 48 रन और तनुष गुसाईं ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेली। हरिद्वार के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की निखिल ने सबसे अधिक दो विकेट लिए इसके अलावा स्पर्श जोशी और अंकित मनोरी को एक-एक विकेट मिला।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel