उत्तराखंड
Big Breaking: देहरादून में दो वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, कोहराम…
देहरादून: राजधानी देहरादून में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। आज (गुरूवार) की सुबह एक दर्दनाम हादसे के साथ हुई। यहां शिमला बाईपास रोड़ पर दो वाहनों की भीषण टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। लेकिन घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह लगभग 05:00 बजे शिमला बाईपास , भुड़पुर चांदनी चौक के पास कन्टेनर और डम्पर की आपस में भीषण भिड़त हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों मार्ग से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया है । मामले में आगे की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान डम्पर चालक अरशद पुत्र दिलशाद निवासी हसनपुर, सहसपुर देहरादून के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान कन्टेनर चालक अख्तर पुत्र यासीन , निवासी विलासपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel