देहरादून
Corona Update: ऋषिकेश में नए साल का जश्न मनाने आए 28 पर्यटक मिले कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप…
ऋषिकेश: उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। नए साल के मौके पर लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने पहुंचे 28 पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे स्वास्थ विभाग और होटल रिसॉर्ट और जंगल कैंप संचालकों में भी बेचैनी बढ़ गई है। विभाग अब संक्रमित पर्यटकों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग खंगालने में जुट गया है। बताया जा रहा है सभी पर्यटक नए साल का जश्न मनाने थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र अंतर्गत रत्ता पानी, घटटू घाट, जोंक, स्वर्गाश्रम, नीलकंठ आदि के होटल रिसॉर्ट और जंगल कैंप में आए थे। सभी का कोविड-19 टेस्ट स्वास्थ विभाग में लिया था। जिसकी रिपोर्ट पर्यटकों के लौटने के बाद स्वास्थ विभाग को मिली।
रिपोर्ट के अनुसार 28 पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इतनी अधिक संख्या में संक्रमित पर्यटकों की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ विभाग ने पर्यटकों को मोबाइल से जानकारी देकर होम क्वारंटाइन होने की सलाह दी है। इस बाबत पर्यटकों के संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी जानकारी देकर अलर्ट किया गया है। विभाग के कर्मचारी पर्यटकों के कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाल रहे हैं। जिससे कि संक्रमित पर्यटकों के संपर्क में आए लोगों के टेस्ट लेकर जांच के लिए भेजे जा सकें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel