देहरादून
दुःखद: यहां हुआ दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे गिरी कार एक की मौत, एक घायल…
देहरादून जिले के सहसपुर में एक कार दर्दनाक हादसे का शिकार हुई है। यह कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा कार सवार घायल हो गया। कार विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कार ढाकी पुल से नीचे गिर गई। हादसे की खबर मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को सहसपुर अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। कार की रफ्तार तेज थी। मृतक की पहचान ध्रुव वर्मा उम्र 25 वर्ष, निवासी धमावाला देहरादून के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान अभिषेक कोटी उम्र 30 साल, निवासी चुक्खू मोहल्ला देहरादून के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel