देहरादून
Big Breaking: देहरादून में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक,जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम…
देहरादून: उत्तराखंड राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। कैंट थाना क्षेत्र में गोविंदगढ़ में बिंदाल पुल के निकट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक यहां एक भवन निर्माण का काम कर रहा। इस दौरान ही छत की उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में जिससे हड़कंप मच गया तो वहीं पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिटी कंट्रोल रूम से थाना कैंट चौकी बिंदाल को सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति गोविंदगढ़ में बिजली के हाईटेंशन की चपेट में आ गया है। इस सूचना पर तत्काल चौकी बिंदाल पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक व्यक्ति को 108 के माध्यम से कोरोनेशन मोर्चरी पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र बृजलाल निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग पहली बार ही उस घर में काम करने के लिए पहली बार गया था। इस दौरान नाप-तोल करते हुए युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिजन कोरोनेशन में मौजूद हैं। मृतक के पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel