देहरादून
Big Breaking: सीएम धामी से मिलकर लौट रहे BJP नेता व पूर्व विधायक का एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर…
देहरादूनः उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। सीएम धामी से मुलाकात कर घर लौट रहे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। हादसे में कार पूर्व विधायक सहित की कार्यकर्ता घायल हो गए। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे को सोची समझी साजिश भी बताया जा रहा है। ट्रक चालक की तालाश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डॉ. सिंघल जसपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने देहरादून गये थे। देहरादून से जसपुर लौटते हुए टोल प्लाजा पर डॉ. सिंघल की गाड़ी अन्य गाड़ियों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक पीछे से एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पहले कि वह संभल पाते दूसरी, तीसरी और चौथी बार लगातार चार टक्कर लगी। जिससे उनकी गाड़ी आगे और पीछे दोनों तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि अचानक हुए इस हादसे से गाड़ी में बैठे पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल घायल हो गए। इस दौरान मौका पाकर ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर दूसरी साइड से भागने लगा। आनन-फानन में उनके पीछे आ रही अन्य गाड़ी ने ट्रक का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर ट्रक भी पलट गया। लोग इसे साजिश भी मान रहें है। उनका कहना है कि ट्रक ड्राइवर नशे में नहीं था। हालांकि मामले में कुछ भी कहना मुश्किल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

