देहरादून
हादसा:आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक घायल, कुदरत का कहर
देहरादून। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई,जबकि एक घायल हो गया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सागर (27 वर्ष) और अनुज चौहान (26 वर्ष) घर को जा रहे थे कि इसी दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हरबर्टपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शंकरपुर गांव का ही एक अन्य युवक हेमंत शर्मा वहीं खडा था वह बाल बाल बच गया, उसके हाथ और पैरों में चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

