देहरादून
आरोप: खाकी के दामन पर अवैध वसूली का आरोप,सीएम ने दिए जांच के आदेश
देहरादून। भाजपा की सरकार पर भाजपा के सांसद द्वारा आरोप लगाने का मामला सामने आया है। बिल्सी जिला बदायूं (यूपी) के विधायक के बाद अब आंवला, जिला बरेली (यूपी) के सांसद ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पुलिस पर खनन वाहनों से अवैध वसूली का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
यूपी के वाहन स्वामियों की शिकायत पर दो दिन पहले बिल्सी के विधायक पंडित राधाकृष्ण शर्मा ने उत्तराखंड के सीएम, पीएमओ को पत्र भेजा था।
उन्होंने नैनीताल जनपद की लालकुआं और ऊधमसिंह नगर के कई कोतवाली और थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से की जा रही वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत की थी।
अब आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि लालकुआं से गौला नदी से खनन कर रेता बजरी ले जाने वाले वाहनों से हर थाने चौकी पर वसूली हो रही है।
थाना लालकुआं, पतंनगर, किच्छा, पुलभट्टा एवं थाना बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर कोतवाली, थाना केलाखेड़ा, दिनेशपुर, लालपुर चौकी तक ट्रक मालिकों, ड्राइवरों से महीना वसूली की जाती है। वसूली के लिए गाड़ी मालिकों/ड्राइवर की सूचना देने के लिए चौकी, थानों में प्राइवेट लड़के भी रखे गए हैं।
चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति कर बेगुनाह ट्रक चालक और मालिकों के ट्रक बंद कर दिए जाते हैं। यूपी से हर रोज 100 से 200 व्यक्ति अवैध खनन की 10 टायरा ट्रक निकलवाने के लिए कारों से उत्तराखंड के बाजपुर जाते हैं। इससे यूपी और उत्तराखंड के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel