देहरादून
Achivment: हिमालयन की उपलब्धि, जो कहीं नहीं वो यहां
कृष्णा कोठारी। देहरादून। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बेलेश्वर में एक महिला ने जटिल सर्जरी के बाद दो जुड़वा कन्याओं को जन्म दिया। महिला और दोनों बच्चे स्वस्थ है।
बेलेश्वर के सीएचसी प्रभारी डाॅ. नीरज कर्दम ने बताया कि कन्धाली ग्राम पोस्ट गधोलिया निवासी 24 वर्षीय साक्षी को प्रसव पीड़ा उठने पर परिवार के लोग निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य लेकर गये। वहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुये उसे सीएचसी बेलेश्वर रेफर कर दिया गया। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ. मर्यादा नितिश दीक्षित ने महिला की प्राथमिक जांच में पाया की बच्चेदानी का मुंह आधा खुल चुका है। इसके तुरंत पश्चात महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया। जिसमें महिला का पहला बच्चा तो सीधा था लेकिन दूसरा बच्चा आड़ा था। इस कारण चिकित्सकों के लिए सामान्य प्रसव कराना संभव नहीं था। साथ ही महिला में खून की कमी भी थी। जिस वजह से यह महिला के लिए खतरा बना हुआ था।
चिकित्सकों ने परिजनों को महिला की स्थिति से अवगत कराने के पश्चात बिना समय गंवाये साक्षी की सर्जरी की। करीब एक घंटे तक चली सर्जरी के बाद महिला ने दो स्वस्थ कन्याओं को जन्म दिया। इस सर्जरी के बाद महिला को अगले दिन खून भी चढ़ाया गया। महिला व दोनों बच्चों को सात दिन तक चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया। जच्चा बच्चा अब दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।
इस सफल सर्जरी करने वाली टीम में डाॅ. मर्यादा नितीश दीक्षित, सर्जन डाॅ. दिव्यान्शु, बाल रोग चिकित्सक डाॅ. अशोक शर्मा, ऐनेस्थेटिक डाॅ. वीना अस्थाना, डाॅ. सोनू तोमर सहित सहायक स्टाफ अर्जुन, विशन, हेमा, शशि, दीपशिखा शामिल थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

