देहरादून
Video: हार के बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का आया बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात, देखें…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। हार के बाद शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए है। गोदियाल ने कांग्रेस की हार का जिम्मेदार खुद को माना है। गोदियाल ने कहा कि इस पूरी हार को में खुद के ऊपर लेता हूं। उन्होंने कहा कि ये मेरी बहुत बड़ी नाकामी रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपने मजबूत इरादों से अपने संकल्प को पूरा करने का सपना देखा था। गरीबों के काम करने का एक विजन तैयार किया था।
गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 साल से जनता के हितों की बात उठाई। हमें अफसोस है कि हम हकीकत से बहुत दूर रहे। मेरा सपना था कि प्रदेश से बेरोजगारी को खत्म करना है। मैं भाजपा को प्रचंड जीत के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के हितों के लिए कार्य करें। उन्होंने इस दौरान जनता का आभार भी जताया। हम अपनी कमियों पर समीक्षा करेंगे। कांग्रेस पार्टी संघर्ष से बनी हुई पार्टी है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे ।
गौरतलब है कि मतगणना शुरू होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के एक से बढ़कर एक बयान आ रहे थे। वो हर उस कड़े शब्द को बीजेपी के लिए प्रयोग कर रहे थे जो वो संसदीय ढंग से बोल सकते थे। जब मतगणना चल रही थी तो तब भी परिणाम कभी आगे कभी पीछे जा रहा था और गणेश गोदियाल समेत बाकी कांग्रेसियों को भी उनकी जीत की उम्मीद बनी हुई थी। लेकिन जैसे ही बीजेपी के धनसिंह रावत ने अपराजेय बढ़त बनाई, गणेश गोदियाल के ‘हाथों के तोते उड़ गए’।
Video: हार के बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का आया बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात, देखें…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel