देहरादून
अलर्ट: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरजेंगे बादल बरसेगा पानी, जानिए कहाँ कहाँ…
देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बाद मौसम विभाग से राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च से उत्तराखंड में मौसम बदलने का अनुमान लगाया है। 21 मार्च से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है बता दें कि तेज हवा ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 मार्च को उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, कहीं कहीं तेज रफ्तार से हवाएं, धूल भरी आंधी का यलो अलर्ट रखा गया है। 23 मार्च को देहरादून, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा में भी इसी तरह की स्थितियां रहने पर यलो अलर्ट रखा गया है। कहा कि इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यात्रियों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel