देहरादून
Big Breaking: बीजेपी में जाने की खबरों के बीच प्रीतम सिंह का बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजनीति में दलबदल का सिलसिला जारी है। कांग्रेस की हार और यशपाल आर्य के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद से प्रीतम सिंह के कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे है। सियासी गलियारों में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गरमा रही हैं। इन कयासो के बीच प्रीतम सिंह का बड़ा बयान आया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि बड़े चेहरे के बीजेपी में शामिल होने की खबरे है। मैं तो बड़ा चेहरा हूं नहीं जो है वह इसका जवाब दे सकते हैं। साथ ही बीजेपी को आड़े हाथ लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जब प्रीतम सिंह पूछा कि एक बड़े चेहरे के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं तो प्रीतम सिंह ने जवाब देते हुए कहा “मैं तो बड़ा चेहरा हूं नहीं जो है वह इसका जवाब दे सकते हैं। उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो अपने फायदे के लिए धर्म की राजनीति करती है। उनके अनुसार जो मूलभूत समस्याएं है। उनसे ध्यान हटाने के लिए इस तरह की की राजनीति की जाती है।
गौरतलब है कि सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम धामी के उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। अगर कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो बहुत जल्द कांग्रेस के एक कद्दावर नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे। मंत्री पद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके ये नेता पिछले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट कर चुके हैं। सूत्रों का तो यह तक कहना है कि यह कांग्रेस में वर्ष 2016 के बाद दूसरी बड़ी टूट की शुरुआत हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

