देहरादून
ब्रेकिंग: सावधान हो जाइए, प्रदेश में फूटा कोरोना बम, आज मिले साल के सबसे ज्यादा 1925 पॉजिटिव केस.. पढ़िए पूरी खबर..
देहरादून: प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर सरकार खासी चिंतित है। कुछ लोग की नियमों की अनदेखी के चलते कोरोना लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। अगर इसी तरह से प्रदेश में कोरोना के मामले आते रहे तो पिछले साल से भी बदतर हालात होने में देरी नहीं लगेगी। कुछ लोगों की लापरवाही के चलते आए दिन कोरोना के आंकड़े में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब हालात हरिद्वार और देहरादून की हैं। उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 ने आज इस साल के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज राज्य में 1925 नए मामले सामने आए हैं जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है।
इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मामले 9353 हो गए हैं जबकि अभी 20766 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। रोजाना बढ़ रहे मामले हालात को और भी चिंताजनक कर रहे हैं। आज संक्रमण के मामलों में देहरादून जिले में 775, हरिद्वार जिले में 594, अल्मोड़ा जिले में 31, बागेश्वर जिले में 13, चमोली जिले में 8, चंपावत जिले में 21, नैनीताल जिले में 217, पौड़ी गढ़वाल में 33, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 35, उधम सिंह नगर में 172 और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को चाहिए कि दो गज दूरी, मास्क है जरूरी के फार्मूले को अपनाने में कोई लापरवाही न बरते। वहीं प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या 54 पहुंच गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel