देहरादून
Big Breaking: मसूरी में खाई में गिरी कार, 21 साल के युवक की मौत, युवती गंभीर घायल…
मसूरी: उत्तराखंड में बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हैं। दर्दनाक हादसे की खबर पहाड़ों की रानी मसूरी से आ रही है। यहां हाथी पांव बासाघाट के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। वहीं पुलिस ने मृतक युवक शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा देर रात का है। घटना की सूचना पुलिस को सुबह मिली। मृतक और उसकी दोस्त मसूरी घूमने के लिए आए थे। घटना उस वक्त की है जब दिल्ली निवासी यश राणा अपनी दोस्त वंशिका के साथ मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। हाथी पांव बासाघाट के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल वंशिका को खाई से निकालकर देहरादून अस्पताल भेजा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दुर्घटना में दिल्ली के रिठाला निवासी 21 साल के यश राणा पुत्र गजेंद्र सिंह राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिल्ली की ही निवासी 23 साल की वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई।शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel