देहरादून
Big Breaking: भाजपा विधायक विनोद चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगे ये आरोप…

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनजर चुनावी रैलियों और भीड़ इक्कट्ठा करने पर रोक लगा रखी है। लेकिन नेता नियम कानून ताक पर रख कार्यक्रम कर रहे और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है। इसी कड़ी में अब पर धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याक्षी विनोद चमोली के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि 26 को अंबर पैलेस त्यागी रोड के निकट भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली की ओर से अपने 40-50 समर्थकों के साथ ढोल बजाकर चुनाव प्रचार किया गया। जबकि चुनाव आचार संहिता के दौरान केवल 10 व्यक्तियों के साथ डोर टू डोर प्रचार करने की अनुमति प्राप्त है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1095 पर की जा सकती है। चुनाव आयोग का दावा है कि शिकायत करने के 100 मिनट के भीतर इस पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आचार संहिता का पालन हर पार्टी और हर उम्मीदवार के लिए जरूरी है। इनका उल्लंघन करने पर सख्त सजा हो सकती है। चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है। FIR दर्ज हो सकती है और उम्मीदवार को जेल भी जाना पड़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


