देहरादून
Big breaking: सीएम धामी का दिल्ली दौरा आज, सीडीएस बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल…
देहरादून– उत्तराखंड में शोक की लहर है। सीडीएस बिपिन रावत की मौत से पहाड़ रो रहा है। आज ( गुरुवार) शाम तक उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जाएगा। दोनों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली छावनी में करने की बात कही गई है। सीएम धामी भी दिल्ली पहुचं रहे हैं। वह दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में आयोजित शोक सभा मे देंगे सीडीएस जनरल विपिन रावत का श्रद्धाजंलि दी जाएगी। इस वक़्त सीएम धामी भी वहां मौजूद होंगे और सीडीएस को श्रद्धांजलि देंगे। CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर गुरुवार शाम तक एक सैन्य विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों को उनके घर लाया जाएगा और लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन करने की अनुमति होगी। उसके बाद कामराज मार्ग से दिल्ली कैंटोनमेंट के बराड़ चौराहा श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार के लिए उनकी छोटी बहन और भाई भी वहां मौजूद रहेंगे। बता दें, रावत के गृह राज्य उत्तराखंड में राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel