देहरादून
Big Breaking: देहरादून में रक्षा मंत्री राजनाथ ने सैन्य धाम का किया शिलान्यास, सेना के लिए दिया ये बड़ा बयान…
देहरादूनः उत्तराखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तराखंड के पांचवे धाम यानी सैन्य धाम का आज शिलान्यास किया है। बुधवार को देहरादून के गुनियाल गांव पुरुकुल पहुंचे रक्षा मंत्री ने धाम का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य धाम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। साथ ही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने सेना के हाथ नहीं बांधे हैं। अगर सेना से अनजाने में भी कोई गलती हो जाती है तो सरकार डटकर उनके पीछे खड़ी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद सैनिकों का मनोबल बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि नेपाल व तिब्बत से संबंधित है। कुछ ताकतें हैं। जो रिश्ते खराब करना चाहते हैं। हमे सिर झुकाकर रहना पड़े तो ऐसा भी करेंगे। नेपाल हमारा अभिन्न मित्र है । लिपुलेख के लिए मार्ग को स्वीकृति हो गई। गौरतलब है कि देहरादून में बनने जा रहा उत्तराखंड का सैन्य धाम उत्तराखंड के पांचवां धाम के रूप में जाना जाएगा। वहीं, सैन्य धाम का मुख्य प्रवेश द्वार देश के प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत के नाम पर बनाया जाएगा।
इसके लिए 1434 शहीदों के घर से मिट्टी एकत्रित की गई है। इस धाम का निर्माण देहरादून स्थित गुनियाल गांव पुरुकुल में किया जा रहा है। 50 बीघा में बनने जा रहे सैन्य धाम को 2 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
