देहरादून
Big Breaking: देहरादून में करंट लगने से यूपीएससी के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…
देहरादून: राजधानी देहरादून से दुःखद खबर सामने आ रही है। 19 वर्षीय यूपीएससी छात्र की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर कंडोली की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक हॉस्टल में लोहे के तार में टिफिन बांधकर ऊपरी तल में खींचन की कोशिश कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ने मृतक युवक का नाम शीतांशु अग्रवाल (19) है, जो बाग कीडगंज इलाहाबाद का रहना वाला था। युवक देहरादून के बिशनपुर कंडोली में रॉयल स्ट्रेन्जा हॉस्टल में रह कर यूपीएससी की पढ़ाई कर रहा था। बीते शाम को शीतांशु ने खाने का टिफिन मंगाया था। टिफिन लेकर जब युवक आया तो शीतांशु ने नीचे आने का आलास करते हुए युवक से टिफिन ऊपर मंगाने के लिए तार नीचे फेंक दिया और तार में बांधकर वह टिफिन अपने पास खींच रहा था। यह तार लोहे का था जो बीच में किसी बिजली की तार पर लग गय। इससे युवक को करंट लग गया।
आनन फानन में हॉस्टल का स्टाफ युवक को निजी अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
