देहरादून
BIG NEWS: उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, देंखे क्या हुआ बदलाव…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर आईएसएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। देर रात शासन ने दो आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं आदेश अनुसार दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड का नया खेल एवं युवा कल्याण सचिव बनाया गया हैं। परिवहन महकमा फिलहाल रंजीत सिन्हा ही देखते रहेंगे। आपको बता दें कि सीएम धामी ने दीपेंद्र को खेल तथा युवा कल्याण महकमा देते हुए उनको कुछ दिनों पहले सौंपे गए परिवहन विभाग के सचिव का जिम्मा वाला आदेश निरस्त कर दिया। परिवहन महकमा फिर से रंजीत के पास ही है। रंजीत के पास राज्यपाल के सचिव के साथ ही तमाम अन्य महकमे पहले से हैं। बताया जा रहा है कि दीपेंद्र को मुख्यमंत्री के करीबी और विश्वासपात्र नौकरशाहों में शुमार किया जाता है। उनके पास उच्च शिक्षा का भी जिम्मा है। दीपेंद्र नैनीताल-हरिद्वार-चंपावत समेत चार जिलों के DM और कई अहम महकमों में रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही मिला परिवहन महकमा जॉइन ही नहीं किया था। जिसे अब उनसे लेते हुए आदेश निरस्त कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

