देहरादून
Big News: उत्तराखंड पुलिस विभाग से खास खबर, देहरादून की इस पुलिस चौकी का बदला गया नाम…
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर आ रही है। ये खबर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी लोगों के लिए खास है। क्योंकि देहरादून की पुलिस चौकी का नाम बदल दिया गया है। ये पुलिस चौकी कोई और नहीं नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी है। इस चौकी का नाम बदल दिया गया है। अब नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को चौकी फव्वारा चौक के रूप में जाना जाएगा।
बताया जा रहा है कि नेहरू कॉलोनी को ज्यादातर लोग फव्वारा चौक के नाम से जानते है। ऐसे में नेहरू कॉलोनी थाना और नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का एक जैसा नाम होने से लोगों को परेशानी होती थी। लोगों को शिकायत दर्ज कराने में दिक्कत आती थी । लोग अपनी शिकायत लेकर नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी जाएं या फिर थाने में शिकायत दर्ज कराएं ये समझ नहीं पाते थे। ये मुद्दा पुलिस की अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक में उठाया गया था। इस तरह शहर की नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी को अब चौकी फव्वारा चौक के तौर पर जाना जाएगा।
बताया जा रहा है कि बीते 31 मार्च को अपराध गोष्ठी समीक्षा आयोजित हुई। जिसमें नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम बदलने का मुद्दा उठा। बैठक में नेहरू कॉलोनी चौकी का नाम बदलकर उसकी जगह पर चौकी फव्वारा चौक रखने पर सहमति बनी। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी देहरादून की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

