देहरादून
कार्रवाई: भाजपा के विधायकों पर मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के आरोप, केस ट्रायल होगा शुरू
देहरादून। प्रदेश की बड़ी ख़बर यह है कि भाजपा विधायक गणेश जोशी व सहदेव पुंडीर पर वर्ष 2012 के घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, धमकाने के मुकदमे में आरोप तय कर दिए गए हैं।
विधायकों ने इसको लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी भी दी है। जल्द ही इस मुकदमे का ट्रायल शुरू भी शुरू कर दिया जाएगा।
पुलिस जानकारी के अनुसार घटना 11 अक्तूबर 2012 की है। मामला एक संगठन की भूमि से जुड़ा है। आरोप यह हैं कि विधायक मसूरी गणेश जोशी और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के साथ कई लोग इस भूमि पर बने मकान में घुस गए थे।
शिकायत के अनुसार यहां इन लोगों ने मारपीट, तोड़फोड़ के साथ-साथ कई लोगों को चोट पहुंचाई।
जबकि यहां मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई थी। इस मुकदमे में पुलिस ने निर्धारित समय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel