देहरादून
दस्तक: सावधान उत्तराखंड में ब्लैक फंगस की घुसपैठ, तीन संक्रमित मिले, सतर्क रहें…
देहरादून: कोरोना महामारी के बीच खतरनाक ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। राज्य की राजधानी देहरादून के स्थित मैक्स हॉस्पिटल में इसकी पुष्टि हुई है। मैक्स अस्पताल में एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि दो मरीज अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी लेकर जा चुके हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। यह पहली बार है जब राज्य में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं।
👉 यह भी पढ़ें- इंतजार: उत्तराखंड में वैक्सीन की कमी, टीकाकरण के लिए करना पड़ सकता है लम्बा इंतजार…
कोरोना के मरीजों को ज्यादा है खतरा: कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिसके कारण ब्लैक फंगस अपनी जकड़ में इन मरीजों को आसानी से ले लेता है। कोरोना के जिन मरीजों को डायबिटीज की समस्या है, मधुमेह लेवल बढ़ जाने पर उनमें यह संक्रमण खतरनाक रूप ले सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में बहुत अधिक स्टेरॉयड, एंटीबायोटिक व एंटी फंगल दबाव के होने से ब्लैक फंगस का खतरा ज्यादा हो रहा है। ब्लैक फंगस के बैक्टीरिया हवा में मौजूद हैं जो नाक के जरिये पहले फेफड़े और फिर खून के जरिये मस्तिष्क तक पहुंच रहे हैं। जो मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
👉 यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: आज से खुली राशन की दुकानें अब हर राशन कार्ड पर मिलेगा 20 किलो अनाज…
क्या है ब्लैक फंगस: ब्लैक फंगस यानि म्यूकोरमाइकोसिस शरीर में बहुत तेजी से फैलने वाला एक तरह का फंगल इंफेक्शन है। यह फंगल इंफेक्शन मरीज के दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी अटैक कर सकता है। इस बीमारी में कई मरीजों के आंखों की रोशनी चली जाती है। वहीं, कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया गया तो इससे मरीज की मौत भी हो सकती है।
👉 यह भी पढ़ें- सचेत: डेंगू के खतरे से स्वास्थ्य सचिव ने सभी विभागों को किया आगाह, दिए निर्देश…
शुगर वाले मरीजों को ब्लैक फंगस का खतरा ज्यादा: यदि किसी व्यक्ति का शुगर लेवल बहुत अधिक है तो ऐसे लोगों के ब्लैक फंगस से संकलित हो जाने का खतरा ज्यादा रहता है। साथ ही कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों पर ब्लैक फंगस तेजी से हमला करता है।
ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों के लक्षण:
1- मरीज की नाक से काला कफ जैसा तरल पदार्थ निकलता है।
2- आंख, नाक के पास लालिमा के साथ दर्द होता है।
3- मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है।
4- खून की उल्टी होने के साथ सिर दर्द और बुखार होता है।
5- मरीज को चेहरे में दर्द और सूजन का एहसास होता है।
6- दांतों और जबड़ों में ताकत कम महसूस होने लगती है।
7- कई मरीजों को धुंधला दिखाई देता है।
8- मरीजों को सीने में दर्द होता है।
9- स्थिति बेहद खराब होने पर मरीज बेहोश हो जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel