देहरादून
उत्तराखंड में एक अक्टूबर से सभी स्कूलों के समय में किया बदलाव, शासनादेश जारी…
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने अब विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। शीतकालीन 1 अक्टूबर शुक्रवार से अब विद्यालयों का समय सुबह 9:30 से 3:30 तक किया गया है। इसके आदेश बुधवार को शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि अभी ग्रीष्मकालीन स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुल रहे हैं। राज्य के समस्त माध्यमिक विद्यालयों का संचालन समय किए जाने तथा समस्त शिक्षण संस्थाओं में शासन द्वारा एसओपी जारी कर दी गई है । वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अलग आदेश जारी किया गया है।
आदेश में लिखा है कि विद्यालयों के संचालन के संबंध में शिक्षक संगठनों द्वारा की गई वार्ता एवं उनके अनुरोध पर जनपद के समस्त माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के संचालन का समय अगले महीने 16 अक्टूबर से शीतकालीन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

