देहरादून
Big News: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिए ये निर्देश, बढ़ाया मतदान का समय…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो-शोर से चल रही है। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉफ्रेस कर चुनाव संबधित जानकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कित्तराखंड में मतदान के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होने ये भी बताया कि 100 बूथ की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपी जाएंगी। रैलियों के लिए 601 मैदान चिहिनत किए गए हैं। कोविड संक्रमण रोकथाम की जिम्मेदारी आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 6 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। नए वोटरों को प्रोत्साहित करना और दिव्यांग वोटरों के अलावा 80 साल से अधिक के उम्रदराज वोटरों को सहूलियत दी जाएगी। महिलाओं का पंजीकरण, विकलांग औरतों का पंजीकरण और ट्रांसजेंडर का अधिक से अधिक पंजीकरण हो।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि दिव्यांगों-बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। 5 पोलिंग बूथ दिव्यांग जनों के लिए अलग से होंगे। 80 वर्ष से ऊपर वाले बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलट मिलेंगे। अगर वह पोलिंग बूथ पर नहीं आ पाते हैं, तो उनके घर जाकर उनसे वोट लिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की टीमें घर-घर जाएंगी। दिव्यांग जनों के लिए हर पोलिंग बूथ में व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी। दिव्यांग जनों के लिए 66,700 वॉलिंटियर होंगे जो मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड की वजह से जो पहले एक पोलिंग बूथ पर 1500 लोक वोटिंग करते थे उसे घटाया गया है। अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 लोग ही वोट देंगे। इस कारण उत्तराखंड में 623 पोलिंग बूथ बढ़े. इस बार उत्तराखंड में कुल 11,447 मतदान केंद्र होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

