देहरादून
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री तीरथ ने बांटे अपने मंत्रियों को विभाग, विभागों के नए मंत्रियों की देखें सूची…
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल के कैबिनेट व राज्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। आज शाम को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग आवंटन में हो रही देरी के कारण मंत्रियों व राज्यमंत्रियों में बेताबी और समर्थकों में उत्सुकता बढ़ रही थी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी टीम को मंत्रीपद सौंप दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास कुल 14 विभाग रखें हैं। जिसमें गोपन, कार्मिक सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन, सतर्कता, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा होमगार्ड , सैनिक कल्याण, फाइनेंस, वाणिज्य कर, काम पेमेंट, निबंध, राज्य संपत्ति, राजस्व न्याय, तकनीक शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा ,शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना लोक निर्माण, आबकारी ,नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास उर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा औद्योगिक विकास खनन विभागों को अपने पास रखा है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शहरी विकास आवास सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिक विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई बाढ़ नियंत्रण लघु सिंचाई जलागम प्रबंधन भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण औद्योगिक विकास लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी मिली है। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल पेयजल वर्षा जल संग्रह ग्रामीण निर्माण जनगणना विभाग का कार्यभार संभालेंगे। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण , श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष और आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पास परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, कल्याण छात्र, निर्वाचन विभाग रहेगा।कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को विद्यालयी शिक्षा, , संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग और रेशम विकास रहेगा। राज्यमंत्री रेखा आर्य को महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, मत्स्य विकास विभाग मिला है। राज्यमंत्री धन सिंह रावत को सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री बनाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel



