देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में वनाग्नि रोकने के लिए CM धामी का बड़ा कदम, नोडल अधिकारी होंगे तैनात…
देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों में आग का कहर जारी है। ऐसे में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में वनाग्नि रोकथाम के लिए हो रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को जंगल की आग से हुए नुकसान का आकलन करने के दिए निर्देश एवं वनाग्नि को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि को रोकने के लिए वनाग्नि से प्रभावित जनपदों में शीघ्र वन विभाग के उच्चाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने वनाग्नि के रोकथाम हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए वन विभाग के उच्चाधिकारियों को आग से प्रभावित जनपदों में शीघ्र नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि वनाग्नि रोकने हेतु शीतलाखेत, अल्मोड़ा के निवासियों द्वारा अपनाया गया मॉडल सराहनीय है। सीएम धामी ने बैठक के दौरान कहा, ‘जंगल में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक दोनों योजनाएं बनाने के साथ-साथ अनुसंधान से जुड़े संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से समन्वय स्थापित कर योजनाएं बनाई जाएंगी। वन सम्पदाओं के संरक्षण के साथ ही प्रदेश सरकार इसके माध्यम से लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है।’ उन्होंने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए शीतलाखेत (अल्मोड़ा) मॉडल को अपनाया जाए। शीतलाखेत के लोगों ने जंगलों और वन संपदा को आग से बचाने की शपथ ली है।
बताया जा रहा है कि इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम धामी ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों में डीएफओ द्वारा लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया जाए। वन विभाग, राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ ही जन सहयोग लिया जाए। महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों एवं आपदा मित्रों से भी वनाग्नि को रोकने में सहयोग लिया जाए। वनाग्नि को रोकने के लिए आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग किया जाए। रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए। चारधाम यात्रा के दौरान वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

