देहरादून
उत्तराखंड: आप में शामिल हुए कर्नल कोठियाल, सियासी दलों में मची खलबली…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। साथ ही पार्टी अपने समीकरण फिट करने में जुटी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में आगामी चुनाव दिलचस्प होने जा रहे हैं, इसी क्रम में कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल सियासी मैदान में उतर गए हैं। कर्नल कोठियाल की लंबे समय से आम आदमी पार्टी से बातचीत चल रही थी। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। आम आदमी पार्टी ने अजय कोठियाल को पार्टी में शामिल कर बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य क्षेत्रीय दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आप की ओर से कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश में प्रमुख चेहरे की तरह पेश करने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक कर्नल कोठियाल की सैन्य पृष्ठभूमि का भी पार्टी भरपूर उपयोग करने की तैयारी में है। आप का यह अभियान अब कांग्रेस और भाजपा को परेशान कर सकता है। कर्नल अजय कोठियाल प्रदेश में जाना-पहचाना नाम हैं। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के मुखिया भी रह चुके है।
कर्नल कोठियाल की पृष्ठभूमि
नाम – सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल
जन्म – गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान में निवास – बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि – 26 फरवरी, 1968
शिक्षा – सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां – दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel