देहरादून
Corona update: नही थम रहा कोरोना कहर, उत्तराखंड में आज मिले 2630 नए मामले, 12 लोगों ने गवाईं जान…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नही रहा है लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार बढ़ते मामलों को लेकर कड़ी निगरानी और सक्रियता से काम कर रही है। वहीं कुछ लोग इन नियमो को अनदेखा भी कर रहे हैं। कोरोना लगातार पैर पसारता जा रहा है। लोगों में दहशत फिर से बढ़ती जा रही है। अगर यहीं हाल रहा तो प्रदेश में पिछले साल जैसे हालात बन सकती है। कुछ लोगों की लापरवाही के लिए आए दिन कोरोना के आंकड़े में इजाफा हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में आज कोरोना के 2630 नए मामले आये हैं। वहीं आज कोरोना से 12 लोगों के मौत हुई हैं। कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में सबसे ज्यादा 128, हरिद्वार 572, नैनीताल 186, पौड़ी गढ़वाल 133, पिथौरागढ़ 14, रुद्रप्रयाग 18, टिहरी गढ़वाल 129, उधम सिंह नगर में 161, उत्तरकाशी 25, चंपावत में 15, चमोली में 61, बागेश्वर में 15 और अल्मोड़ा से 20, कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
वहीं प्रदेश में अब तक कुल 1,24,033 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमे से 102367 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं, जबकि 1868 लोगों की जान जा चुकी है. इस समय प्रदेश में 17293 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 86 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिसमें सबसे ज्यादा 44 देहरादून में 8 हरिद्वार में 26 नैनीताल में तीन पौड़ी में एक उत्तरकाशी में एक उधम सिंह नगर में तीन चंपावत में बनाए गए कंटेनमेंट जोन

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel