देहरादून
BIG BREAKING: उत्तराखंड आ रहे है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और आप नेता अरविंद केजरीवाल, ये पूरा कार्यक्रम…
देहरादूनः उत्तराखंड में चुनावी लहर देखने को मिल रही है। सभी पार्टियां चुनाव से पहले प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अभी उत्तराखंड दौरे से लौटे है तो वहीं अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आने की खबरे सामने आ रही है। वहीं आप पार्टी के नेता सिसोदिया के बाद आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 नवंबर को हरिद्वार आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मूनाकोट में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 20 नंवबर को आएंगे। बताया जा रहा है कि रक्षामंत्री पालम एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान से सीधे बरेली स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे और वहां से एमआई-17 हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ के मूनाकोट हेलीपैड के लिये रवाना होंगे। यहां वे मूनाकोट विकासखंड के झौलखेत में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद रक्षामंत्री बरेली के रास्ते दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगे। रक्षा मंत्री के इस दौरे को चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है जिसे काफी अहम माना जा रहा है।
वहीं आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 नवंबर को हरिद्वार आ रहे हैं। केजरीवाल हरिद्वार में रोड शो में हिस्सा लेने का साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाएंगे। केजरीवाल इस दौरान संगठन की कई बैठकों में भी शामिल होंगे। साथ ही गणमान्य लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं। इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसी हफ्ते दो दिन का उत्तराखंड का दौरा पूरा कर वापस दिल्ली लौटे हैं। मनीष ने देहरादून में बिजनेस डायलॉग में भाग लेने के साथ ही उत्तरकाशी में रोड शो भी आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कर्नल अजय कोठीयाल को विधिवत गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी भी घोषित किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

