देहरादून
Dehradun DM-SSP: देहरादून की नई डीएम होंगी सोनिका, दिलीप कुंवर होंगे नए एसएसपी…
Dehradun DM-SSP: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी की कमान नए हाथों में सौंपी जा रही है। देहरादून का नया एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को बनाया गया है। तो वहीं देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदल दिया गया है। अब संयुक्त सचिव सोनिका देहरादून की डीएम होगीं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने जन्मेजय खंडूड़ी को पीएसी मुख्यालय देहरादून भेज दियाहै। वहीं दिलीप सिंह कुंवर को एसएसपी का कार्यभार सौंपा है। अभी तक पीएसी मुख्यालय देहरादून में तैनात थे। सोनिका को अब तक डीएम रहे आर राजेश कुमार की जगह दी गई है। वह अब राजधानी की नई डीएम होंगी।
वहीं जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें अभी प्रतीक्षा में रखा गया है और सोनिका को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि अभी तक जन्मेजय खंडूड़ी देहरादून के एसएसपी थे तो वहीं आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था। आईएएस अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं। वो 2007 बैच के अफसर हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

