देहरादून
Dehradun News: दिल्ली से देहरादून आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग थे सवार, मची चीख-पुकार…
Dehradun News: देहरादून से सटे डोईवाला से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बुधवार सुबह दिल्ली से देहरादून आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार लोग को चोटें आई हैं। जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा की मदद से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला बुधवार सुबह पांच बजे का बताया जा रहा है। डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ (doiwala lal tappad road accident) क्षेत्र में फनवैली के पास दिल्ली से देहरादून आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई है। जिस पर पुलिस कर्मियों ने पलटी बस में ऊपर चढ़कर बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि बस में 15 यात्री सवार थे और हादसे में चार यात्रियों को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुं जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि बस पलटने के बाद घायल सारिका नेगी 21 वर्ष टिहरी गढ़वाल, मनीषा रावत 23 वर्ष मोहिनी रोड देहरादून, अभिजीत 31 वर्ष भीलवाड़ा राजस्थान, शिखा थापा 23 वर्ष राजपुर रोड देहरादून, दिनेश 37 वर्ष राजस्थान को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। दुर्घटना प्रथम दृष्टया ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुई है। जिस कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई। ड्राइवर विकास कुमार निवासी राजस्थान व कंडक्टर राजेश कुमार निवासी हरियाणा सुरक्षित है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

