देहरादून
Dehradun News: अचानक यहां निरीक्षण को पहुंचे सीएम धामी, लोगों को बांटे कंबल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…
Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर सायं दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का औचक निरीक्षण भी किया और यहां रुके लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार के साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

