देहरादून
Dehradun News: शिक्षा विभाग ने इस मशहूर स्कूल पर लगाया एक लाख का जु्र्माना, एडमिशन पर भी लगी रोक, जानें वजह…
Dehradun News: शिक्षा का हब कहे जाने वाले देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। विभाग ने दून के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित स्कूल स्कॉलर्स होम पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने स्कॉलर्स होम स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही आगामी सत्र से स्कूल संचालन और दाखिले पर रोक लगा दी है। ये कार्रवाई निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम एवं नियमावली का उल्लंघन के तहत की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कॉलर्स होम द्वारा एस्लेहॉल के पास बिना मान्यता दूसरे ब्रांच स्कूल का संचालन किया जा रहा था। इस संबंध में दो बार स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था। ये नोटिस 25 सितंबर 2019 तथा 23 दिसंबर 2022 को स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य को इस संबंध में विभाग द्वारा जारी किया गया था। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने नोटिस का जबाव नहीं दिया। वर्तमान में इस स्कूल में तीन सौ बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग के नोटिस को गंभीरता से लेने पर बड़ी कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि जवाब न मिलने पर शिक्षा विभाग ने स्कॉलर्स होम स्कूल पर ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही आगामी सत्र से स्कूल संचालन और दाखिले पर रोक लगा दी है। विभाग द्वारा जिससे संबंधित नोटिस जारी किया गया है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने सीबीएसई से मान्यता ली थी लेकिन सीबीएसई से मान्यता के बाद राज्य सरकार के शिक्षा विभाग से ब्रांच स्कूल के लिए मान्यता लेनी होती है इसके बारे में पता नहीं था।अब मान्यता के लिए आवेदन किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

