देहरादून
संस्कृति प्रेम: सूबे के मुखिया का संस्कृति प्रेम,पहाड़ की विरासत का गीत गाया, वीडियो देखें…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम राजधानी देहरादून स्थित गढ़ी कैंट पहुंच कर जवानों के बीच गाना गाकर खूब थिरके। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मौका था टेरिटोरियल आर्मी डे का। शनिवार को पूरे दिन अपने व्यस्त कार्यक्रमों से कुछ समय निकालकर अचानक देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन में सेना के जवानों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को देखकर जवानों में भी जोश आ गया। वह भी धामी के साथ गाना गाकर थिरके।
मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत की और सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत-संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस बीच सीएम धामी ने जवानों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया में जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमान्डिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel