देहरादून
एक्शन: प्रदेश में माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों की तैयारी में विभाग, डेढ़ हजार से अधिक टीचर के तबादले होने की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में डेढ़ हजार से अधिक माध्यमिक के शिक्षकों के तबादलों की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से धारा 27 के तहत तबादलों के लिए शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश में कोविड-19 के चलते कार्मिक विभाग की ओर से भले ही सत्र 2020-21 को शून्य तबादला सत्र घोषित किया गया है, लेकिन शिक्षा विभाग में तबादलों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
हाल ही में छह विभागों उच्च शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, वित्त विभाग, पशुपालन एवं बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों के धारा 27 के तहत तबादलों को शासन की मंजूरी मिलने के बाद अब बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
जिन शिक्षकों का प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें शिक्षकों के तबादलों के लिए स्वास्थ्य, दांपत्य नीति एवं अन्य कारणों का उल्लेख किया गया है
सफेदपोशो की सिफारिश
शिक्षा निदेशालय की ओर से जिन शिक्षकों के तबादलों का प्रस्ताव भेजा गया है। उसमें कई शिक्षकों के प्रस्ताव विधायकों और मंत्रियों की सिफारिश पर भेजे गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

