देहरादून
BREAKING: उत्तराखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, इस मामले को लेकर कई जगहों पर की छापेमारी…
उत्तराखंड में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले को लेकर कई अलग-अलग जगह छापेमारी की है। घोटाले में शामिल आरोपियों के घरों में ईडी की टीमें मौजूद हैं और कार्रवाई कर रही हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में बताया गया है कि पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने जसपुर के मौहल्ला जुलाहान व हाल मानुपर रोड प्रकाश रेजीडेंसी निवासी संदीप शर्मा के आवास पर सम्पत्ति की जांच हेतु कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने परिवार से जरूरी जानकारी भी इकट्ठा की।
बताया जा रहा है कि देहरादून के दशमेश विहार में टीम पहुंची , यहां आरोपित हाकम सिंह रावत की प्रॉपर्टी है। आरोपित न्यायालय के आदेश पर इस समय जेल में बंद है। टीम ने मंगलवार प्रातः करीब 6 बजे उसके निवास पर पहुंचकर सम्पत्ति की जांच की व परिजनों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी प्राप्त की है।
वहीं बताया गया कि UKSSSC पेपर लीक के मास्टर माइंड केंद्रपाल के यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर में स्थित घर में भी ईडी की टीम ने सुबह से डेरा डाला हुआ है। ईडी के अधिकारी केंद्रपाल के बैंक खाते समेत अन्य दस्तावेज और संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। केंद्रपाल की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



