देहरादून
Good News: जल्द शुरू होगी अल्मोड़ा से देहरादून के लिए हेली सेवा, जानें कितना होगा किराया…
देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों को हेली सेवा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। अल्मोड़ा से देहरादून का सफर भी अब आसान होने वाला है। जल्द ही दोनों जिलों के बीच हेलीसेवा शुरू करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की टीम ने अल्मोड़ा के टाटिक में नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने हेलीपैड पर जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले कुछ ही दिनों में महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय दिल्ली (डीजीसीए) की टीम हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद लैंडिंग का ट्रायल कराया जाएगा. ये सब काम पूरा होने के बाद अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा शुरू होने के बाद ये सफर आसान हो जाएगा। फिलहाल देहरादून से अल्मोड़ा के सफर के लिए 2500 रुपए किराया तय हुआ है।
आपको बता दें कि सड़क मार्ग से देहरादून से अल्मोड़ा का सफर करने में करीब 10 घंटे से अधिक का समय लगता है। हेलिसेवा के शुरू होने से सफर आसान भी हो जाएगा साथ ही समय की भी बचत होगी। गौरतलब है कि पहाड़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों की सहूलियत के लिए हेली सेवा पर सरकार का मुख्य फोकस है। इसी कड़ी में बहुत जल्द देहरादून से सहस्त्रधारा हेलीपैड से पिथौरागढ़ के लिए भी हेली सेवा शुरू हो जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



