देहरादून
Good News: देहरादून से दिल्ली के लिए आज से शुरू होगी नई फ्लाइट, जानिए पूरा शेड्यूल…
देहरादून: दिल्ली से उत्तराखंड आने जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। हवाई यात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी के चलते आज से विस्तारा विमानन कंपनी जौलीग्रांट से दिल्ली के बीच अपनी नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। आज से विस्तारा अपनी नई फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। विस्तारा का यह विमान 164 सीटर विमान है। वहीं विस्तारा की दूसरी फ्लाइट एक दिसंबर से शुरू होगी।
आपको बता दें कि एक दिसंबर से शुरू होने वाली दूसरी फ्लाइट मुंबई से जौलीग्रांट के बीच होगी और यह फ्लाइट मुंबई से यात्रियों को लेकर 2 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी और जौलीग्रांट से यात्रियों को लेकर 2 बजकर 55 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरेगी
विस्तारा की यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर 3 बजकर 20 मिनट में दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
गौरतलब है कि विस्तारा ने पिछले साल भी 9 नवंबर को अपनी फ्लाइट शुरू की थी। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने अपनी सेवाएं देना बंद कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर विस्तारा अपनी दो फ्लाइट लेकर आ रहा है, जिसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या 22 तक पहुंच जाएंगी। इससे पहले 11 नवंबर को गो फर्स्ट भी जौलीग्रांट से दिल्ली और मुंबई के बीच अपनी फ्लाइट शुरू कर चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
