देहरादून
Good News: अब राज्य सहकारी बैंकों में भी मिलेगी नेट बैंकिंग की व्यवस्था, जानें सरकार का प्लान…
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में राज्य और जिला सहकारी बैंकों की तस्वीर बदलेगी। वे न केवल राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों से प्रतिस्पर्धा करेंगे, बल्कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध करा सकेंगे। राज्य सरकार जल्द ही राज्य सहकारी बैंकों में नेट बैंकिंग की व्यवस्था करने जा रही है, इसके साथ ही जल्द ही मोबाइल और डिजिटल बैंकिंग की व्यवस्था भी किसानों के लिए की जाएगी ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहकारिता विभाग की बैठक में मंत्री धन सिंह रावत ने इसके निर्देश दिए है।बताया जा रहा है कि राज्य के सहकारी बैंकों में जल्द नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू होगी। सहकारी बैंकों में ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, टेलीफोन बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, ई-बैंकिंग की सुविधा नहीं है। इसकी वजह से इन बैंकों के ग्राहकों को अधिकतर लेनदेन शाखा से ही करना पड़ता है। लेकिन अब जल्द ही ये सुविधाएं शुरू होने वाली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel