देहरादून
खुशखबरी: प्रदेश में जल्द आयोजित होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 150 एएसआई और 2000 कांस्टेबल की होगी भर्ती..
देहरादून: प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का एक बेहद सुनहरा मौका आ रहा है। प्रदेश में पुलिस की वर्दी पहने का जुनून रखने वाले युवा हो जाएं तैयार, पुलिस विभाग जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। जिसकी पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।
डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी जानकारी चमोली के गोपेश्वर में हुए एक कार्यक्रम में दी। उन्होंने इस संबंध में जरूरी जानकारी दी और उन्होंने विभागीय पदोन्नति पर भी बात की। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मार्च महीने से राज्य में पुलिस भर्ती आयोजित की जाएगी।
डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 150 एसआई और 2000 कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा आयोजित की जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल पदोन्नति की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। विभागीय पदोन्नति रुकी रहने से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। फरवरी में पदोन्नति की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसके बाद पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।
मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे थे जहां उन्होंने पुलिस मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने पुलिस महानिदेशक के सामने अपनी समस्याएं रखी। डीजीपी ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन लोगों को दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत भी की।आपको बता दें कि कुंभ के आयोजन को ध्यान में रख पुलिस विभाग जल्द ही पुलिस भर्ती रैली का आयोजन करने जा रहा है।
कुंभ मेले में उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ दूसरे राज्यों के पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस विभाग में प्रमोशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को भी पदोन्नत किया जाना है। पुराने कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद, कई पद खाली होंगे। जिन्हें भरने के लिए मुख्यालय पुलिस भर्ती का आयोजन करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel