देहरादून
Good News: देहरादून से मुंबई के लिए शुरू हुई ये हवाई सेवा, जानिए शेड्यूल और खासियत…

देहरादूनः देहरादून से मुंबई का हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई के बीच विस्तारा एयरलाइन ने अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू कर दी है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन अपनी सेवाएं देगी। यह फ्लाइट बुधवार, शुक्रवार, शनिवार,ओर रविवार को जौलीग्रांट से मुंबई के बीच उड़ान भरेगी।
आपको बता दें कि हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।विस्तारा का यह 164 सीटर विमान है जो बुधवार को मुंबई से 86 यात्रियों को लेकर 2 बजकर 20 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा. विमान ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 46 यात्रियों को लेकर 2 बजकर 55 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी। इससे पहले विस्तारा एयरलाइंस 27 नवंबर को अपनी पहली फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के बीच शुरू की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel



