देहरादून
बड़ा फैसला: उत्तराखंड में 3 दिन तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, बैंकों के समय में भी बदलाव…
देहरादून: उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड में अगले 3 दिन तक आवश्यक सेवाओं के कार्यालयों को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे। आज प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आज भी 19 लोगों की मौत हुई है और साथ ही 3998 कोरोना संक्रमित केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में करीब-करीब सभी आईसीयू फुल हो गए हैं और यहां उत्तर प्रदेश के भी मरीज भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल से 3 दिनों के लिए सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे और इस दौरान सभी कार्यालयों में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा।
प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि जल्द ही 1500 ऑक्सीजन बेड तैयार किए जाएंगे और प्राइवेट अस्पतालों में 70 फ़ीसदी बेड कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगे। फिलहाल कल से उत्तराखंड में 3 दिन के लिए सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और इस दौरान सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। साथ ही बैंक से जुड़ी एक खबर भी सामने आ रही है कि बैंकों के समय में भी कमी की गई है। कोरोना की बढ़ते कहर के मद्देनजर एहयाती कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तराखंड में सभी बैंको के समय में परिवर्तन किया गया है। अब सभी बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे खुले रहेंगे। जबकि बैंक अपने बैंक सम्बन्धी सभी कार्य 04 बजे ख़त्म कर बैंक क्लोज करेंगे। राज्य स्तरीय बैंक समिति उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel