देहरादून
Respect: कोरोना काल योद्धा डॉक्टर मेयर के हाथों सम्मान से नवाजे गए…
ऋषिकेश। श्रीं कृष्ण कुंज आश्रम मे चल रहे ब्रह्मोत्सव में राजकीय चिकित्सालय में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि चिकित्सक भगवान नही होते लेकिन जिंदगी और मौत से जूझ रहे रोगी के लिए भगवान से कम भी नही होते।
कोरोनाकाल में पूरे देश में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जो सेवाएं दी हैं उसकी वजह से हजारों लोगों की जिंदगी बची है।सही मायनों में चिकित्सक कोराना वारियर्स हैं। जगद्गुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम की जानकारी देते हुए तुलसी मानस मंदिर के मंहत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय के डॉकटरों को महाराज श्री द्वारा भगवान वेणु गोपाल सम्मान से सुशोभित किया गया जिसमें युवराज संत गोपालाचार्य महाराज ने सभी चिकित्सकों को उत्तरीय पुष्पहार भगवान् वेणु गोपाल सम्मान से सम्मानित किया गया।
-इन्हें मिला सम्मान
सम्मान पाने वालों में डॉक्टर यू एस खरोला , डॉ अमित रौतेला,डॉ राम कुमार डॉ निधि उपाध्याय, डॉ विनय कुडियाल, डॉ विकास धस्माना,विद्या वती खंडूरी ,मीनाक्षी भट्ट बीना जुयाल , हेमलता रयाल ,संगीता बेलवाल , ज्योत्सना थपलियाल रूचि डोभाल ,एस एस यादव ,भगवती प्रसाद भट्ट ,प्रवेश रतूड़ी ,के सी भट्ट ,मोहनलाल चमोली आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

